Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों ने 23 सूत्री मांगों को लेकर बैजना कोलियरी में दिया धरना, नारेबाजी

 
Nirsa : बीसीकेयू के बैनर तले कोयला मजदूरों ने अपनी मागों को लेकर 26 अप्रैल को ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी में धरना दिया. प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मजदूरों ने प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि 23 सूत्री मांगों का पत्र 8 अप्रैल को प्रबंधन को सौंपा गया था. 25 अप्रैल तक मागों की पूर्ति की दिशा में पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी. 15 दिन बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान करना तो दूर, प्रबंधन ने यूनियन के साथ बैठक की तिथि तक तय नहीं कर पाया. बीसीकेयू नेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा. यूनियन के अल्टीमेटम के बाद प्रबंधन बैकफुट पर आ गया और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. प्रबंधन ने मांगों की पूर्ति जल्द कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से सीबीएच ग्रृप के उप महाप्रबंधक उमेश प्रसाद चौधरी, प्रबंधक डी चौरसिया, कार्मिक प्रबंधक सतीश प्रसाद सिंह, जबकि यूनियन की ओर से अगम राम, कार्तिकचंद्र दत्ता, भक्तिपद मोदी, तापस चटर्जी, गणपति चटर्जी, मागन बाउरी, तारकनाथ रुहिदास, अरविंद मंडल, दयमय सूत्रधर, बलराम भुइयां, अजीत बाउरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sunshine-in-dhanbad-till-afternoon-then-drizzle-with-thunderstorm/">धनबाद

में दोपहर तक खिली धूप, फिर आंधी के साथ बूंदाबांदी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही