Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेस कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सीओ ऑफिस पर दिया धरना

 

10 वर्षों से बंद है जिला कांग्रेस मुख्यालय में ताला

Dhanbad : धनबाद के लूबी सर्कलर रोड स्थित जिला कांग्रेस का कार्यालय पिछले करीब 10 वर्षों से बंद है. कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इसी क्रम में 7 जुलाई शुक्रवार को नगर कांग्रेस की ओर से धनबाद अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया और सीओ प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपकर सरकार को भेजने की अपील की गई. धरना में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह समेत दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्य में भाजपा शासन काल में लूबी सर्कलर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय को बंद करवा दिया गया था. कार्यालय खुलवाने की मांग को लेकर पार्टी आंदोलन कर रही है. धरना में सतपाल सिंह ब्रोका, सोनू दुबे, योगेंद्र सिंह योगी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tundi-mla-distributed-saree-dhoti-under-sona-sobaran-scheme/">धनबाद

: टुंडी विधायक ने सोना सोबरन योजना के तहत किया साड़ी-धोती का वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही