Search

 
 
 

धनबाद : एचपीसी के तहत वेतन की मांग पर मजदूरों ने बोरागढ़ साइडिंग का काम ठप किया

 
Dhanbad : बीसीसीएल की बोरागढ़ साइडिंग में कार्यरत असंगठित मजदूरों ने एचपीसी के तहत वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार 3 जुलाई को साइडिंग का कामकाज ठप जोरदार प्रदर्शन किया. जनता मजदूर संघ के बैनर तले जुटे मजदूरों ने बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देवप्रभा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जमसं के बोरागढ़ शाखा अध्यक्ष महावीर राय ने कहा कि साइडिंग में मई माह से चपीसी के तहत नई दर से वेतन चालू किया गया है. बस्ताकोला नौ नंबर साइडिंग मे मई माह से ही 254 मजदूरों को वेतन मिलना शुरू हो गया है. लेकिन बोरागढ़ साइडिंग के मजदूरों को अभी तक पुराने रेट से ही भुगतान हो रहा है. जब तक नए रेट से वेतन चालू नहीं किया जाता, साइडिंग का कार्य ठप रखा जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में दो माह विलंब से वेतन भुगतान हो रहा है. इससे भी मजदूरों में आक्रोश है. प्रदर्शन मे रंजीत चौहान, शंकर साव, विकास राम, राजदीप साव, इस्लाम अंसारी, अनीता बाउरी, जोबा बाउरी, कारी देवी, सुनैना बेलदारिन सहित अन्य मजदूर शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bcku-will-protest-against-discrimination-against-laborers-agam-ram/">धनबाद

: मजदूरों से भेदभाव के खिलाफ चक्का जाम करेगी बीसीकेयू- आगम राम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही