Search

धनबाद: पदोन्नति में गड़बड़ी के खिलाफ मजदूरों ने 3 घंटे काम किया ठप

Nirsa: निरसा (Nirsa) मजदूरों की पदोन्नति में पारदर्शिता नहीं बरते जाने के विरोध में लखीमाता कोलियरी के मजदूरों ने शनिवार 15 अप्रैल को सीएमडब्ल्लूयू के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं जगदीश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया व कार्य का बहिष्कार कर दिया. बाद में कोलियरी प्रबंधन आरसी नायक द्वारा 3 दिनों के अंदर बैठकर समस्या का समाधान करने के आश्वासन देने पर लगभग 3 घंटे बाद मजदूर काम पर लौटे. नेता उपेंद्र सिंह ने बताया कि लखीमाता कोलियरी में लगभग 600 मजदूर कार्यरत हैं. 3 वर्ष बाद मात्र 16 मजदूरों को पदोन्नति दी गई है. पदोन्नति में वैसे मजदूरों को प्राथमिकता दी गई है, जिनसे प्रबंधन उनके पदनाम से अलग दूसरा काम कराता है. उन्हें प्राथमिकता दी गई है जो भूमिगत खदान के ऊपर काम करते हैं. भूमिगत खदान के अंदर काम करने वाले मजदूरों को पदोन्नति में प्राथमिकता नहीं दी गई है. यदि 10 प्रतिशत मजदूरों को भी पदोन्नति दी जाती तो कम से 60 मजदूरों को फायदा होना चाहिए था. मजदूरों का आरोप है कि फिटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मोहम्मद जहरुद्दीन अंसारी मई माह में सेवानिवृत्त होंगे. उनसे प्रबंधन 24 घंटे आपातकालीन सेवा लेता है, परंतु उन्हें पदोन्नति नहीं दी गई. यदि 10 दिनों के अंदर पारदर्शिता बरतते हुए जो मजदूर हकदार हैं, उन्हें पदोन्नति नहीं दी गई तो पुनः कोलियरी का चक्का जाम करने को बाध्य होंगे. इस संबंध में प्रबंधक आरसी नायक ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन की ओर से 105 मजदूरों का नाम पदोन्नति के लिए भेजा गया था. किस आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय से मात्र 16 मजदूरों को पदोन्नति दी गई है, इसकी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp