Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोलियरी क्षेत्र में प्रदूषण से बीमारियों का शिकार हो रहे कर्मी- उस्मानी

Jharia : कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के एचएमएस के सदस्य अख्तर जावेद उस्मानी ने 11 अप्रैल को बीसीसीएल के एना फायर प्रोजेक्ट, आउटसोर्सिंग पेच आरके ट्रांसपोर्ट्स का निरीक्षण किया. बीसीसीएल अधिकारियों से परियोजना में सुरक्षा, प्रदूषण के मापदंड आदि बिंदुओं पर जानकारी ली. संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा की बीसीसीएल के पास जमीन की कमी के कारण अधिकतर खदानों में नियमों का पालन नहीं हुआ. एना प्रोजेक्ट की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है. यहां प्रदूषण व हाईवाल की समस्या देखने को मिली. कार्यस्थल पर पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है. कोल इंडिया मैं प्रदूषण के कारण कर्मचारी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. कई तो असमय काल के गाल में भी समा जाते हैं. लंग्स कैंसर, किडनी सहित अन्य बीमारियां यहां आम बात हैं. मौके पर पीओ प्रणव दास, जमसं के सचिव अरविंद सिंह, ललन कुमार, आउटसोर्सिंग प्रबंधक रवि अग्रवाल, संजीत सिंह, राहुल सिंह, अवधेश सिंह, गौरीशंकर, एसएन तिवारी, राम प्रसाद दास, शिवम कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-regular-yoga-you-will-stay-away-from-serious-diseases-sadhvi-devaditi/">धनबाद

: नियमित योग करें, गभीर बीमारियों से रहेंगे दूर- साध्वी देवादिति  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही