Search

धनबाद : मजदूरों ने बैजना कोलियरी कार्यालय का किया घेराव

बीसीकेयू नेताओं ने प्रबंधन पर मजदूर हितों की अनदेखी का लगाया आरोप
Nirsa : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने मंगलवार 25 जुलाई को ईसीएल मुगमा एरिया क्षेत्र के बैजना कोलियरी अभिकर्ता कार्यालय का घेराव किया. घेराव का नेतृत्व कर रहे यूनियन सचिव तापस कुमार चटर्जी ने कहा कि श्रमिको की समस्याओं को लेकर 28 सूत्री मांग पत्र कोलियरी प्रबंधन को अप्रैल माह में सौपा गया था. लेकिन तीन महीने बाद भी प्रबंधन के कानों पर जू तक नहीं रेंगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए प्रबंधन सिर्फ उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दे रहा है. खादान के अंदर बहुत डस्ट उड़ता है, जिसके कारण मजदूर रोगों से ग्रसित हो रहे है. खदान में पानी की भी व्यवस्था नही है. मजूदरो का प्रोमोशन कोरोना काल से बंद है. बीसीकेयू के बैजना शाखा अध्यक्ष भक्ति पोद मोदी ने कहा कि कोलियरी में मजदर को इतने कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है कि वो टूट जाते है. सेवानिवृत्त होने तक श्रमिको से काम लेते हैं और बाद में उनके कागजात में गड़बड़ी बोलकर उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर किया जाता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-protest-in-nirsa-block-office/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : निरसा प्रखंड कार्यालय में कांग्रेसियों ने दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp