Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का केंद्रीय सम्मेलन 13 और 14 अगस्त 22 को रामगढ़ में होगा. सम्मेलन में मुगमा क्षेत्र से एक सौ प्रतिनिधि भाग लेंगे. सम्मेलन की तैयारी को लेकर मुगमा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक शनिवार 6 अगस्त को यूनियन कार्यालय निरसा में क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड आगम राम की अध्यक्षता में हुई.
सदर अस्पताल में होगा असाध्य रोगों का इलाज, 10 बेड़ का आईसीयू बनेगा [wpse_comments_template]
मजदूरों के अधिकार में हो रही है कटौती
बैठक को संबोधित करते हुए बीसीकेयू के केंद्रीय महामंत्री पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकार में लगातार कटौती कर रही है. कोल इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया जारी है. श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है. मजदूरों के 11वें वेतन समझौते के लिए सरकार और प्रबंधन गंभीर नहीं है. विनिवेश और निजीकरण के खिलाफ मजदूरों की एकता जरूरी है. बीसीकेयू ने विभिन्न कोलियरियों में तथा कोयला भवन पर विशाल प्रदर्शन कर प्रबंधन को आगाह किया कि ईसीएल, बीसीसीएल और सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग नहीं होने देंगे.सम्मेलन में तय होगी आंदोलन की रूप रेखा
बैठक की अध्यक्षता कर रहे आगम राम ने कहा कि बीसीकेयू अपने स्थापना काल से मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है. रामगढ़ सम्मेलन में सरकार के मजदूर विरोधी निर्णय के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी. बैठक को क्षेत्रीय सचिव कार्तिक दत्ता ने भी संबोधित किया. अन्य वक्ताओं में अमित मुखर्जी, रामजी यादव, लालू ओझा, भक्तिपद मोदी, हरे राम, तापस चटर्जी माधव गोराई, उत्तम कर, जूठन हरिजन , साधन चटर्जी, दीपक सिंह, एसल भादुड़ी, जयदेव पात्र, विनय सिंह, परेश माजी, कमल बाउरी, किशोर माजी, खोखन रविदास, शंकर महतो, मनोज लाल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-treatment-of-incurable-diseases-will-be-done-in-sadar-hospital-icu-of-10-beds-will-be-built/">धनबाद:सदर अस्पताल में होगा असाध्य रोगों का इलाज, 10 बेड़ का आईसीयू बनेगा [wpse_comments_template]
Leave a Comment