Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड मंडल में 25 स्थानों पर पीएम की मन की बात सुनेंगे कार्यकर्ता

 
Maithon : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 100वें एपीशोड को सफल बनाने के लिए एग्यारकुंड मंडल भाजपा की बैठक 26 अप्रैल को हुई. मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी ने कहा कि मंडल में कुल 25 जगहों पर प्रधानमंत्री की मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाएगा. 3 या 4 बूथों को मिलाकर एक स्थान पर कार्यक्रम होगा. इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. प्रत्येक प्रसारण केंद्र का एक प्रभारी बनाया गया है. मंडल प्रभारी सुजीत पप्पू ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रसारण सुनने की अपील की. इधर, चिरकुंडा मंडल कमेटी ने चिरकुंडा टाउन हॉल में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करने का निर्णय लिया है. बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष पवन कर्ण, प्रदीप बाऊरी, संतोष सिंह, अर्जुन सिंह, विजय सिंह, सुलेखा प्रजापति, छोटन पासवान, रवि वर्मा, डीएन पाठक, विपिन पासवान आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-was-drowning-in-damodar-people-saved-died-during-treatment/">धनबाद

: दामोदर में डूब रहा था युवक, लोगों ने बचाया, इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही