मतगणना हॉल में मोबाइल, खाद्य पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध
dhanbad : धनबाद लोकसभा क्षेत्र की मतगणना 4 जून को कृषि उत्पादन बाजार समिति, बरवाअड्डा परिसर में होगी. इसकी तैयारी युद्घ स्तर पर चल रही है. मतगणना से संबंधित सभी पदाधिकारी व कर्मियों को शनिवार को न्यू टाउन हॉल में प्रशिक्षण दिया गया. इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा भी शामिल हुईं. डीसी ने कर्मियों को पारदर्शिता के साथ वोटों की गिनती करने का निर्देश दिया. कहा कि काउंटिंग लगातार चलेगी. शुरू से अंत तक हर राउंड में पूरी सतर्कता के साथ गिनती होगी. कहीं लापरवाही नहीं होनी चाहिए. फ्लो चार्ट से कंट्रोल यूनिट का मिलान करना होगा. डीसी ने सभी मतगणना कर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र लगाकर 4 जून को समय पर कृषि बाजार समिति पहुंचने का निर्देश दिया. कहा कि बाजार समिति परिसर में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. मतगणना स्थल पहुंचने के लिए कलेक्ट्रेट से रिंग बस सेवा उपलब्ध रहेगी. मतगणना हॉल में मोबाइल फोन या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा.मतगणना के दिन परिसर होगा नो स्मोकिंग जोन
मतगणना के दिन 4 जून को कृषि बाजार उत्पादन समिति परिसर नो स्मोकिंग जोन रहेगा. परिसर में धूम्रपान करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं काउंटिंग के दौरान कृषि बाजार प्रांगण से बाहर निकलने वाले एजेंट को दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी. न्यू टाउन हॉल में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर, पोस्टल बैलट व कंट्रोल यूनिट की गिनती की प्रक्रिया, कंट्रोल यूनिट रिसीलिंग सहित अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एसडीओ उदय रजक, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा सहित बोकारो व चंदनकियारी के एआरओ, सभी एईआरओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.उपायुक्त ने लिया मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा
इस बीच, डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को कृषि बाजार समिति पहुंचकर मतगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे सीसीटीवी कैमरे के सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया. मौके पर उपस्थित सभी एआरओ ने अपने-अपने क्षेत्र के मतगणना हॉल में आवश्यक सामग्री, टेबल, कुर्सी समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यह भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-2024-till-5-pm-in-seventh-phase-66-98-voting-took-place-in-rajmahal-69-89-in-dumka-and-67-24-in-godda/">लोसचुनाव 2024 : सातवें चरण में शाम 5 बजे तक राजमहल में 66.98%, दुमका में 69.89% व गोड्डा में 67.24 फीसदी हुआ मतदान [wpse_comments_template]
Leave a Comment