Search

 
 
 

धनबाद : डीजीएमएस में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, ट्राई के अधिकारियों ने दिए बचाव के टिप्स

 
Dhanbad : खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS), धनबाद के सभागार में बुधवार को साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य साइबर फ्रॉड से बचाव और लोगों को जागरूक कनना था. कार्यशाला में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई (TRAI) के दिशा-निर्देशों के पालन पर विस्तृत जानकारी दी गई. TRAI के वरिष्ठ अधिकारी डीजीएम अनमिता नाग व एजीएम कमलेश कुमार ने अपनी टीम के साथ TRAI की गाइडलाइंस पर प्रेजेंटेशन दिया. साइबर फ्रॉड से बचाव के टिप्स भी दिए डीजीएमएस के DDG (इलेक्ट्रिकल) अजय सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डीजीएमएस के सभी कार्य अब पेपरलेस हो चुके हैं. केंद्र सरकार के साथ मीटिंग भी अब वर्चुअल माध्यम से ही हो रही है. इस तकनीकी बदलाव के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को लेकर ऐसी कार्यशालाएं और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट हैक न हो सके. वहीं AGM कमलेश कुमार ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया. कहा कि छोटे-छोटे कदमों का पालन कर हम साइबर सुरक्षा को मजबूत बना सकते हैं. जैसे पासवर्ड को समय-समय पर बदलना, कभी भी पासवर्ड शेयर न करना और अनजान लिंक पर क्लिक न करना. उन्होंने कहा यह कार्यशाला साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और उन्हें सुरक्षित रहने में सहायक होगी. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/in-deoghar-cm-hemant-flagged-off-shiva-procession-amid-vedic-chanting/">देवघर

में सीएम हेमंत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव बारात को किया रवाना
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही