Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी स्कूल सिंदरी में हस्तशिल्प कला पर कार्यशाला का समापन

 
Sindri : बच्चों में हस्तशिल्प कला उद्योग और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में तीन दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शन व जागरूकता कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ. कार्यशाला में कुशल हस्तशिल्पियों ने डीएवी सिंदरी, मदर टेरेसा स्कूल सिंदरी और उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय सिंदरी की कक्षा 6 से 12वीं तक के 500 बच्चों को प्रशिक्षण दिया.स्कूली बच्चों ने बांस शिल्पकला, आर्टिस्टिक टेक्सटाइल, सोहराय लोक चित्रकला, अप्लिक, मणिपुरी लूम और हैंड एम्ब्रोइडरी कला को सीखा. झरिया के सीओ रामसुमन प्रसाद ने कार्यशाला में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में हस्तशिल्प कला कारगर है. विद्यालय प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल सिद्धांत पर चल रहा है. समापन समारोह में पीके राय कॉलेज धनबाद के प्रो मंतोष पांडेय, बलियापुर के बीडीओ राजेश सिन्हा, झामुमो के सुखलाल मरांडी, भाजपा के रविश्वर मरांडी, आयुष फाउंडेशन धनबाद के कुमार प्रशांत, रविन्द्र विश्वकर्मा, अजय कुमार मोदक, कला शिक्षक मुकेश तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-contribution-of-mahila-shakti-sangathan-in-social-work-is-commendable-yogendra/">बेरमो

: सामाजिक कार्यों में महिला शक्ति संगठन का योगदान सराहनीय- योगेंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही