Search

 
 
 

धनबाद: रिवाइज्ड एक्रीडिटेशन फ्रेमवर्क ऑफ नैक विषय पर हुई कार्यशाला

 
Dhanbad: पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में आज "रिवाइज्ड एक्रीडिटेशन फ्रेमवर्क ऑफ नैक" विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया. इस कार्यशाला का आयोजन पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल व बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. समारोह में कुलपति अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों के नैक मूल्यांकन कराने की प्रक्रिया में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. कार्यशाला के द्वारा यह प्रयास किया जाएगा कि सभी कॉलेज नैक के मानदंडों पर कैसे खरा उतरे और बेहतर प्रदर्शन करे. पहला दिन मुख्य वक्ता नैक् के एडवाइजर डॉक्टर एके रथ ने छात्र केंद्रित शिक्षा प्रणाली पर जोर दिया. उन्होंने ग्रीन कैंपस को बढ़ावा देने की भी बात की. नैक के उपसलाहकार डॉ प्रिया नारायण ने नैक के फायदों से अवगत करवाया. उन्होंने डिजिटल डिवाइस और समय के महत्व पर प्रकाश डाला. देखें वीडियो- दूसरे दिन कार्यशाला में एचआरडी के डिप्टी डायरेक्टर हेमंत कुमार भगत विभा पांडे ने जानकारी दी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डाक्टर एलबी सिंह, कर्नल एमके सिंह और डॉक्टर एसके सिन्हा के अलावा कई कॉलेज के शिक्षक शामिल थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/photograph-of-23-naxalites-of-various-organizations-released-photo-of-mukesh-ganjhu-after-surrender-surfaced/26007/">कोडरमा:

पुलिसकर्मी ने घंटेभर में खोजा पर्स, युवती के घर पहुंचाया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही