Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गणित-विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित

Dhanbad : आधुनिक कम्युनिकेशन टेक्निक की मदद से ग्रामीण बच्चों के बीच विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आईआईटी-आईएसएम के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन पूर्वी टुंडी अप ग्रेडेड हाई स्कूल रघुनाथपुर और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया. वर्कशॉप की को-ऑर्डिनेटर प्रो रश्मि सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन स्कूली बच्चों और शिक्षकों को गणित व विज्ञान के प्रति मोटिवेट करने के लिए किया गया है. शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी. इसमें रोचक व मजेदार तरीके से बच्चों को विज्ञान और गणित सिखाने का प्रयास किया जाता है. कार्यशाला में "विदिशा कठपुतली थिएटर" से प्रेरित कठपुतली शो का आयोजन कर विद्यार्थियों में रचनात्मकता और अवलोकन कौशल विकसित किया गया. प्रो सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को टुंडी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और यूपीजी एमएस जटाखूंटी में भी ऐसी कार्यशाला आयोजित की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही