Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों में वैज्ञानिक बनने की भावना जगाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

 
पिरामल फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम के तहत मध्य विद्यालय बरमसिया में आयोजित की कई गतिविधियां
Dhanbad : पिरामल फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) प्रोग्राम के तहत मध्य विद्यालय बरमसिया में बीते दस दिनों में कई कार्यशाला का आयोजन किया. जिसमें प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संरक्षण की भावना विकसित करने को लेकर विद्यार्थियों से कई तरह की गतिविधियां कराईं गईं. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर वैज्ञानिक बनने की भावना विकसित करना है. फाउंडेशन के धारित्री ठाकुर ने बताया कि झारखंड राज्य में विज्ञान से इंटर करने वाले बच्चों की संख्या राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है. छात्राओं की स्थिति ज्यादा खराब है. यह प्रोग्राम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने में मददगार साबित होगा. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विज्ञान विषय लेकर बच्चे केवल डॉक्टर नहीं बल्कि बायोलॉजिस्ट, शिक्षक, प्रोफेसर, रिसर्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी करियर बना सकतें हैं. बताया कि पायलट योजना के तहत अभी कुछ ज़िलों के स्कूलों में इसे शुरू किया गया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-sengupta-stopped-the-laying-of-paver-blocks-and-construction-of-drain/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पेवर ब्लॉक बिछाने व नाला निर्माण कार्य को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बंद कराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही