Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बेरोजगार युवाओं का कौशल निखारने के लिए कार्यशाला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय झारखंड की ओर से कोयलानगर स्थित बीसीसीएल के सामुदायिक भवन में 27 फरवरी को नेशनल अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल (ओपी) संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना से बेरोजगार युवाओं को कौशल निखारने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही उद्योगों को अपने लिए योग्य कार्यबल तैयार करने में भी मदद मिलती है. कार्यशाला को आईएसडीएस के क्षेत्रीय निदेशक एनआर अरविंद, एसएससी (माइनिंग) के अधिकारी नवनीत कुमार, आईआईएम रांची, के प्रोग्राम मैनेजर अविनाश, एसईओ (एनएसडीसी) के सुधीर चौधरी, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय के उप निदेशक पीके मडावी, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय के सहायक निदेशक हिमांशु ने संबोधित किया. कार्यशाला को सफल बनाने में शुभम कुमार और शामली कुमारी सहित अन्य का अहम योगदान रहा. कार्यशाला में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही