Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीएसके कॉलेज मैथन में मना विश्व आदिवासी दिवस

Maithon : बीएसके कॉलेज मैथन के हिन्दी व इतिहास विभाग में गुरुवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. छात्र-छात्राओं ने आदिवासी नृत्य-संगीत  प्रस्तुत कर प्राचीन आदिवासी संस्कृति को जीवंत बना दिया. आदिवासी संस्कृति पर आधारित खूबसूरत पोस्टर भी बनाए. विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्तियों को कविता, गीत, निबंध, पेंटिंग आदि रूपों में प्रर्दशित भी किया. डॉ. संध्या गुप्ता ने आदिवासी समाज के अधिकार व वर्तमान स्थिति पर विचार व्यक्त किए. उन्होंने हर साल नौ अगस्त को पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाने के प्रचलन व संयुक्त राष्ट्र संघ से विश्व के आदिवासियों को मिले अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया. प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह ने इस विशेष मौके पर अपनी शुभकामनाएं दीं.  कॉलेज के एनएसएस टू इकाई की ओर से शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/tribal-society-is-struggling-to-save-its-identity-in-santhal-babulal/">संथाल

में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की कर रहा जद्दोजहद : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही