Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू के नवनिर्मित परिसर में हुआ पूजा-पाठ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद के भेलाटांड़ स्थित नवनिर्मित कैंपस में 18 मार्च शनिवार को पूजा का आयोजन किया गया. बता दें कि विगत दिसंबर माह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज के नए कैंपस को हैंडओवर लिया था. इसके बाद से ही कॉलेज में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार हो रहा था. पूजा-पाठ के बाद संभवतः अब शिफ्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. पूजा में कुलपति प्रो शुकदेव भोई, कुलसचिव प्रो सुधीन्ता सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा के अलावा विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही