Search

 
 
 

धनबाद : कोयलांचल में जगह-जगह की गई गुरुओं की चरण वंदना

 
Dhanbad : कोयलांचल के विभिन्न संगठनों द्वारा 3 जुलाई सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना कर गुरुओं की चरण वंदना की गयी. इस क्रम में कुसुम विहार स्थित इस्कॉन द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया. इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद एवं गुरु जयपताका स्वामी की पूजा की गई. भगवान और गुरुदेव का भव्य श्रृंगार किया गया. मंगल आरती,  भोग के साथ विशेष पूजा की गई. प्रबंधक सुंदर प्रभु ने बताया कि सावन  और कार्तिक में अपने घर, ऑफिस, बाजार या पास के मंदिर में जाकर भगवान के नाम जप करने का फल प्रमुख धामों में की गई पूजा एवं जप-कीर्तन के बराबर होता है.

द आर्ट ऑफ लिविंग ने राजकमल सरस्वती विद्यालय में मनाया उत्सव

आर्ट ऑफ लिविंग के धनबाद परिवार द्वारा अशोक नगर स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा से की गई. इसके पश्चात मधुर भजनों के साथ सत्संग किया गया. ’जय-जय राधा रमन’ के भजन से सत्संग संपन्न हुआ. इसके बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

भुईफोड़ मंदिर में मना गुरु पूजन महोत्सव

सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संस्था भारत सेवाश्रम संघ की धनबाद शाखा की ओर से भुईफोड़ मंदिर में संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी महाराज को याद कर गुरु पूजन महोत्सव आयोजित किया गया. इस अवसर पर भक्तों ने गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित किए. कार्यक्रम में स्वामी प्रयागात्मानंद जी महाराज एवं अन्य सदस्य सक्रिय रहे.

कोयला नगर के साईं मंदिर में निकाली गई पालकी यात्रा

कोयला नगर साईं मंदिर में पूजा-अर्चना कर शाम को पालकी यात्रा निकाली गयी. इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. गुरु पूर्णिमा पर सर्वेश्वरी आश्रम जयप्रकाश नगर में भक्तों ने अघोरेश्वर भगवान राम एवं पूज्य पद गुरपद बाबा के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उनके चरणों में भक्ति समर्पित की. इसके बाद सर्वेश्वरी ध्वज फहराया गया. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/35-professional-courses-will-be-taught-online-at-12-centers-in-dhanbad-district/">धनबाद

जिले में 12 सेंटरों पर 35 व्यावसायिक कोर्सेस की होगी ऑनलाइन पढ़ाई [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही