Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विगत सात वर्ष में सबसे खराब रही मानसून की शुरुआत

Advertisement
Advertisement

इस वर्ष अब तक सामान्य वर्षापात के आंकड़े से 72 प्रतिशत कम

Dhanbad :  इस वर्ष एक से 30 जून तक धनबाद जिले में प्री-मानसून और मानसून के दौरान बारिश सामान्य के आंकड़ों से काफी कम रही है. सामान्यतः इस अवधि में धनबाद जिले में 210.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस वर्ष इस अवधि में मात्र 61.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षापात के आंकड़े से 72 प्रतिशत कम है. जाहिर है कि इस वर्ष मानसून का आगाज सामान्य नहीं रहा है.

  वर्ष 2022 में हुई थी 135.2 मिलीमीटर बारिश

बता दें कि वर्ष 2022 में एक से 30 जून के बीच 135.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य वर्षापात की तुलना में कम थी. लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले काफी खराब है. बीते सात वर्षों में केवल 2021 को छोड़ दें तो मानसून धनबाद जिला से रुठा हुआ है. बता दें कि विगत सात वर्षों में 2021 को छोड़ दें तो एक से 30 जून के बीच प्री-मानसून और मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य वर्षापात से कम ही रहा है. वर्ष 2021 में इस दौरान सामान्य से दुगुनी 446.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. वर्ष   सामान्य वास्तविक वर्षापात 2022    210.3     135.2 2021    210.3     446.4 2020    210.3     198.8 2019    210.3     108.5 2018    210.3     186.7 2017    210.3     123. 3 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही