Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में शॉर्ट सर्किट के कारण एक्सर-रे ठप

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच का एक्स-रे विभाग 8 जून गुरुवार की दोपहर एक बार फिर ठप पड़ गया. मुख्य कारण एक्स-रे रूम के वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इधर अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग 100 मरीज बिना एक्स-रे कराए वापस लौट गए. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति गुरुवार को सामान्य रूप से मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा था. रूम में मरीजों की भीड़ लगी थी. तभी अचानक रूम में पटाखे जैसी तड़तड़ाहट की आवाज होने लगी, जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. एक्स-रे करा रहे मरीजों के साथ कर्मी भी रूम से बाहर भागे. हालांकि थोड़ी देर बाद आवाज शांत हुई. कर्मचारियों ने छानबीन की तो रूम का वायरिंग शॉट सर्किट से जल चुका था. उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण मशीन में बिजली नहीं पहुंच रही है. इसीलिए एक्स-रे मशीन को फिलहाल बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वायरिंग दुरुस्त होने के बाद ही एक्स रे मशीन काम में लाई जा सकती है. इस घटना की जानकारी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार को भी दे दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही