Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: यादव महासभा ने की सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग, दिया धरना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) यादव महासभा ने शनिवार 21 जनवरी को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन और जाति जनगणना की मांग को लेकर धरना का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने भारतीय सेना की वीरता पर प्रकाश डाला. कहा कि 1962 के रेजांगला युद्ध में 114 वीर यादव सैनिकों के बलिदान को देश भुला नहीं सकता. उन्होंने कहा कि उन सैनिकों के शौर्य व पराक्रम के बल पर रेजांगला युद्ध में लगभग 3,000 चीनी सैनिकों को मार गिराया गया. कारगिल युद्ध में भी भारत के यादव सैनिकों ने दुश्मनों को मार भगाया था. भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन हो जाएगा तो चीन और पाकिस्तान की औकात नहीं कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देखे. भारत का एक-एक यादव सैनिक परमाणु बम से कम नहीं है. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि हर 10 वर्ष में एक बार जनगणना होती थी. परंतु 15 वर्षों से नहीं हुई है. झारखंड में भी जाति जनगणना कराना अनिवार्य है, ताकिपता चल सके कि राज्चय में यादवों की संख्या का प्रतिशत कितना है. किस वर्ग को विकास योजना का कितना लाभ मिल रहा है, यह पता लगेगा और आर्थिक-सामाजिक स्थिति का भी आकलन हो जाएगा. धरना में सुनील यादव, राजेश यादव, संजय यादव, कामेश्वर यादव, उमाशंकर यादव, त्रिवेणी यादव,  राधेश्याम यादव,  लालू यादव,  मुकेश यादव, कुंदन यादव,  जितेंद्र यादव, अशोक यादव, दिलीप यादव, राजीव यादव, राघवेंद्र यादव, आरएन यादव, पप्पू यादव, प्रिंस यादव, संजय यादव, विक्रांत यादव, प्रमोद यादव, संजीव यादव, उदय यादव, अनिल यादव, सुदामा यादव शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-excuse-me-man-i-am-drunk/">धनबाद:

मुझको यारो माफ करना, मैं नशे में हूं… [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही