Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में महामृत्यंजय जाप के साथ यज्ञ का समापन

 
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम परिसर स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ का समापन 2 जुलाई को हुआ. तीसरे दिन रविवार को महामृत्युंजय जाप, अखंड रामायण पाठ व शाम में सामूहिक हवन के बाद महाप्रसाद क वितरण किया गया. आईआईटी-आईएसएम के डिप्टी रजिस्ट्रार सह मंदिर कमिटी के सेक्रेटरी दीपेन पांडेय ने बताया कि यज्ञ की शुरुआत 30 जून को हुई थी. सभी अनुष्ठान देवघर से आए 15 आचार्यों ने पूरे किए. इस दौरान सवा लाख महामृत्युंजय जाप कराया गया. अखंड रामायण पाठ व चंडी पाठ भी हुआ. उन्होंने बताया कि कैंपस में सुख-शांति बनी रहे इसी कामना के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर व उनकी पत्नी सहित कई कर्मचारी शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-online-system-in-bbmku-but-lakhs-of-rupees-are-being-recovered-from-the-students/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में ऑनलाइन सिस्टम, लेकिन छात्रों से फॉर्म के वसूले जा रहे लाखों रुपए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही