Search

 
 
 

धनबाद : कल गूंज रही थी नगाड़ों की टंकार, आज बह रही आंसूओं की धार

 
बोकारो का दरगाह मुहल्ला एक साथ चार युवकों की मौत से हदला
Dhanbad : एक साथ चार युवाओं की मौत से पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव का दरगाह मुहल्ला दहल गया है. मृतकों के घरों से निकलने वाले करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन है. इस टोले में हर ओर से आ रही रोने की आवाज कठोर हृदय को भी बिचलित कर दे रहे हैं. कल 28 जुलाई तक जहां अखाड़ा में नगाड़ों की चोट के साथ लाठियों की तड़तडाहट गूंज रही थी, वहां आज आसूंओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. मालूम हो कि यहां ताजिया में करंट आने से चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर हालत में बीजीएच में भर्ती हैं. इस हादसे में 21 वर्षीय आसिफ रजा,  35 वर्षीय इनामुल रब,  18 वर्षीय गुलाम हुसैन और 18 वर्षीय साजिद आलम की मौत हो गई. मुहर्रम के मातमी माहौल में इस गमगीन कर देने वाले हादसे से पूरा गांव शोकाकुल हैं. मृतकों के परिवारों को ढाढस बंधाने के लिए सगे-संबंधियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों की कौन कहे समाज का हर तबका अपनी ओर से संवेदना प्रकट करने को इस टोला में पहुंच रहा है. अधिकारियों की टोली भी यहां डेरा डाले हुए है. हालात संभालने के नाम पर पहुंची पुलिस की टीम भी इस माहौल में शोकाकुल हो गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714637&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो / बेरमो : ताजिया जुलूस में करंट,चार की मौत, सात गंभीर, गांव में मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही