Search

 
 
 

धनबाद : योगासन प्रतियोगिता 27 अगस्त से, 300 खिलाड़ी होंगे शामिल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन धनबाद द्वारा 27 एवं 28 अगस्त को जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. रविवार 24 जुलाई को स्टील गेट के एक निजी जिम में जिला कमिटी की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि पूरे धनबाद जिला से लगभग 300 खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षित पांडे ने प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न कमिटियों को कार्यभार सौंपा. प्रतियोगिता स्थल के संबंध में पत्र के माध्यम से विद्यालयों को जानकार दी जाएगी. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक परीक्षित पांडे, अध्यक्ष मंजीत सिंह भंगू, मनोज सिंह, नेहा कपूर, आरती कुमारी सिंह,  सत्यम कुमार, डॉ शैलेश कुमार, दीपांकर बरारी, प्रियंका कुशवाहा, जसपाल सिंह, सुनील कुमार, अश्विनी शर्मा, रंजीत कुमार, सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. समस्त कार्यक्रम की जानकारी धनबाद डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव विपिन कुमार पांडे ने दी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-chief-and-mansa-diagnosis-self-help-group-may-be-sued/">धनबाद

: पूर्व मुखिया व मनसा निदान स्वयं सहायता समूह पर हो सकता है मुकदमा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही