Search

 
 
 

धनबाद : रवींद्र संगीत पर नन्‍हे कलाकारों ने दी शानदार नृत्‍य की प्रस्‍तुति‍

 
Nirsa : धनबाद ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320862&action=edit">

 (Dhanbad) जिले के मैथन स्थित डीवीसी क्लब में गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर व नजरूल इस्लाम के सम्‍मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नन्‍हे कलाकारों ने रवींद्र संगीत पर आकर्षक नृत्‍य प्रस्‍तुत कर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी के उप-महाप्रबंधन (प्रशासन) एसके लाल ने किया. उन्‍होंने कहा कि क्लब की ओर से इस तरह के आयोजनों से छोटे बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलता है. कार्यक्रम की शुरुआत अवंतिका पाल के संगीत व सुभदीप विश्वास के नृत्य से हुई. कविता पाठ में निर्मल सरकार, गोराचंद मंडल, दीपा विश्वास, सीसी चक्रवर्ती ने भाग लिया. वहीं, नन्‍हे कलाकार श्रीजयी गांगुली, तेजस्वी शर्मा, आइंद्रीला चक्रवर्ती, स्पृहा दास, अनन्या पाल, श्रेज्योति दत्ता आदि ने आकर्षक नृत्‍य प्रस्‍तुत कर खूब वाहवाही बटोरी. समृद्ध‍ि पाल, मयुख साहा, आवृत्ति पाल, बिजली चक्रवर्ती ने अपने संगीत से लोगों का मन मोह लिया. जीवन चक्रवर्ती ने यंत्र संगीत, जबकि अनूपम साहा व निर्मल सरकार ने तबले पर संगत की. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआर मजूमदार, धर्मदेव सिंह, प्रेम सिंह, रूपलाल हऻसदा, दीपा विश्वास आदि का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320840&action=edit">धनबाद

में अब चार दिन झेलिए गर्मी, फिर होगी बारिश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही