Search

 
 
 

धनबाद : होटल में बेहोशी की हालत में मिला युवक, जहर खाने की आशंका

धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित कुबेर होटल में शनिवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला है. युवक की पहचान रवि कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाया होगा.
 

Dhanbad :  धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित कुबेर होटल में शनिवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला है. युवक की पहचान रवि कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाया होगा.

 

होटल प्रबंधन के अनुसार, रवि कुमार 12 फरवरी की शाम होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरा था .13 फरवरी की शाम जब चाय-नाश्ता देने के लिए होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. 

 

कर्मियों को पहले लगा कि वह बाहर गया होगा. लेकिन जब 14 फरवरी की सुबह तक दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ. इसके बाद धनबाद थाना की पुलिस को सूचना दी गई. 

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो युवक बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला.

 

इसके बाद पुलिस ने युवक को तत्काल एंबुलेंस से धनबाद के एक निजी अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

 

अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. वहीं थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. कमरे से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही