Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ही धर्मनगर निवासी युवक राजेश पाण्डेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर रात की है. वह भागीरथ पांडे का पुत्र था. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजेश पाण्डेय शादीशुदा था. घर में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी नेहा देवी व दो छोटी बच्चियों कनक व काव्या हैं. राजेश ऑटो रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों के अनुसार, बुधवार की देर शाम वह बच्चियों को सरस्वती पूजा घुमाकर घर लाया था. अचानक रात में घर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तो देखा कि राजेश रस्सी के सहारे फंदे से लटका पड़ा है. लोगों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति देख एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर लायाए गया. पड़ोसियों ने बताया कि राजेश के बड़े भाई दीपक पांडेय की दस वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी. छोटा भाई किशन पांडेय मुंबई में काम करता है. बूढ़े मां-बाप समेत पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी राजेश के कंधे पर थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-casual-worker-burnt-due-to-electric-shock-condition-critical/">धनबाद

: करंट लगने से डीवीसी का कैजुअल कर्मी झुलसा, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही