Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने में गई युवक की जान,हिरासत में दवा दुकानदार

Advertisement
Advertisement
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दंडाधिकारी की देखरेख में मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम Maithon : मैथन ओपी क्षेत्र के मेढ़ा गांव के 30 वर्षीय युवक आकाश मंडल की मौत मंगलवार 26 सितंबर की सुबह एक झोला छाप डॉक्टर से इलाज़ कराने के कारण हो गई. परिजनों के मुताबिक आकाश को हल्का बुखार व सर्दी खांसी थी. मंगलवार की सुबह उसे उल्टी हुई. जिसके बाद वह मेढ़ा गांव में स्थित दवाखाना में बैठने वाले अशोक भंडारी नामक झोलाछाप डॉक्टर के पास दिखाने गया. डॉक्टर ने आकाश को एक इंजेक्शन लगाया व कुछ दवाएं दी. जिसके बाद अचानक आकाश की तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे फौरन लेकर डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल मैथन पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. हांलाकि परिजनों ने शाम छह बजे तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. जबकि मैथन पुलिस ने गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मेडिकल दुकान के मालिक ऋषि और राहुल दोनों भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर घटना के बाद आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फ़रार बताया जा रहा है. वहीं मैथन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि एक दण्डाधिकारी की देखरेख में मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके. यह">https://lagatar.in/dhanbad-instructions-to-build-model-anganwadi-centers-in-all-panchayats-with-the-untied-amount-of-15th-finance/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 15वें वित्त की अनटाइड राशि से सभी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही