Search

 
 
 

धनबाद : चायनीज धागे से युवक का गला कटा, हालत गंभीर

 
Maithan (Dhanbad) :  कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह चाइनीज धागे से एक युवक का गला कट गया. जख्मी युवक का नाम दीपक कुमार साव (35) है. युवक अपने घर ताड़बगान चिरकुंडा से बाइक से मुगमा की ओर जा रहा था. तभी कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज पर पतंग कट कर आयी और उसमें लगा धागा उसके गले में फंस गयी. जिससे उसका गला कट गया और बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया. उसका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है,  जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही