Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कर्मा महोत्सव पर झूम कर नाचे युवक व युवतियां

Advertisement
Advertisement

मधुराईडीह मंदिर प्रांगण में गणमान्य अतिथियों का हुआ जुटान

Nirsa : निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मधुराईडीह मंदिर प्रांगण में सोमवार 25 सितंबर को करम महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में घटवाल आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, जबकि प्रदेश अध्यक्ष व दुर्गा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इसके अलावा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुबराज राय, सितल राय, पंकज राय, तारापद राय, कालीपद राय, गजानंद राय, रीना राय, हीरा लाल राय, शंभू राय, मीनू राय, मदन मोहन राय, बीरबल राय, डोली राय, संध्या राय, लाल गोविंद सिंह भी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को कमिटी के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूर दूर से आए युवक, युवतियों ने करम गीत गा कर  पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया. भारी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली युवतियों को अतिथियों ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर डुमरिया के मदन मोहन राय ने बताया कि कर्म पर्व भाई बहन का पवित्र त्योहार है.  बहनें प्रकृति से भाई के सुखी जीवन की कामना करती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही