Search

 
 
 

धनबाद : छोटे भाई ने पढ़ाया, बनी पॉलिटिकल साइंस की कोर्स वर्क टॉपर

 

माता-पिता की मृत्यु के बाद खुद पढ़ाई छोड़ भाई ने उठाया परिवार का जिम्मा

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के जारी पीएचडी पाठ्यक्रम कार्यक्रम (पीएचडी कोर्स वर्क) में जामाडोबा निवासी तलत परवीन ने पॉलिटिकल साइंस विषय में विश्वविद्यालय टॉप किया है. तलत को 306 अंक (76.5 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं. उसने बताया कि उनकी माता बिकलिस फातिमा की मृत्यु 15 वर्ष पूर्व, जबकि पिता मो इबरार खान की मृत्यु वर्ष 2017 में हो गई थी. छोटे भाई शहबाज खान के प्रयास से वह आज इस मुकाम पर पहुंची है. छोटे भाई ने उनकी पढ़ाई के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी और प्राइवेट नौकरी कर परिवार का जिम्मा उठाया.

 प्रोफेसर बनने का है सपना

बिलकिस ने बताया कि पीजी करने के बाद उसने प्राइवेट ट्यूशन शुरू की और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में पढ़ाना शुरू किया. यही से उन्होंने प्रोफेसर बनने का सपना देखा. कोर्स वर्क में टॉप करने के बाद उनके सपनों को उड़ान मिली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही