Topchachi : तोपचांची (Topchachi) तोपचांची प्रखंड के दो पंचायत में शनिवार 22 अक्टूबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का शिविर लगाया गया. हरिहरपुर एवं प्रधानखंता पंचायत के शिविर में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. दोनों ही पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, 15वीं वित्त आयोग, भू राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, समाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीस, आपुर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग आदि का कांउटर लगाया गया. हरिहरपुर पंचायत में शिविर का उद्घाटन डीआरडीओ डायरेक्टर मोहम्मद मुमताज अली, तोपचांची प्रमुख आनंद महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, हरिहरपुर मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. प्रधानखंता पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, मुखिया सरीता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित किया. कार्यक्रम शुभारंभ के बाद लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस दौरान दोनों ही पंचायतों में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. आवासव पेंशन से संबंधित ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए. [wpse_comments_template]
धनबाद:तोपचांची में प्रथम चरण के आपकी सरकार आपके द्वार पर लगा विराम
Last Updated: Oct 22, 2022 12:00 AM (IST)