Topchachi: तोपचांची (Topchachi) आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत 12 अक्तूबर बुधवार को तोपचांची प्रखंड के भुईया चितरो पंचायत सचिवालय में शिविर लगाया गया. मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डी आर डी ए निर्देशक मो मुमताज अली, बी डी ओ राजेश एक्का ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया. इस मौके पर विधायक के हाथें चार विधवा महिलाओं बानू बीबी, नसरा खातून, गांगी देवी व शबनम खातून को पेंशन स्वीकृति पत्र सौपा गया. कई मजदूरों को मनरेगा जाब कार्ड दिये गये. शिविर में आवेदन प्राप्ति के लिए विभिन्न विभागों के 18 स्टॉल लगाये गये थे. बड़ी संख्या में लोग शिविर में आए और अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिया. पेंशन, प्रधान-मंत्री आवास, राशन कार्ड के आवेदकों की संख्या अधिक रही. शिविर का संचालन प्रधान लिपिक महेन्द्र कुमार ने किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक, उप प्रमुख हेम लाल महतो, मुखिया यास्मीन फातमा, उप मुखिया असमा खातून सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : तोपचांची में आपकी सरकार आपके द्वार, विधवाओं को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र
Leave a Comment