Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा अनुमंडल में आपकी सरकार आपके द्वार शुरू, उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड के बैजना पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार शुरुआत बुधवार को 12 अक्टूबर को हुई. निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय, अंचल अधिकारी नितिन गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी तथा कर्मचारी की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू हुआ. सभी विभागों का अलग-अलग काउंटर खोल कर उससे संबंधित आवेदन लिये गए. प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. अगर वह व्यक्ति प्रखंड कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रहा है तो सरकार उसके घर तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है.

  आमकुंड़ा पंचायत भवन में एसडीएम ने की शुरुआत

[caption id="attachment_443122" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/sdm-ama-300x170.jpeg"

alt="" width="300" height="170" /> ग्रामीणों की समस्या सुनते एसडीएम[/caption] Nirsa : एग्यारकुंड प्रखंड के आमकुडा पंचायत में बुधवार को आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार, जिप सदस्य गुलाम कुरेशी, सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह, मुखिया कंचन महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में  पेंशन, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली व पेयजल से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाकर आम लोगों को योजनाओं के बारे में बताया गया और समस्या का समाधान किया गया. शिविर में ग्रामीणों की भीड़ देखी गयी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farewell-given-to-students-trained-in-kalyan-gurukul/">धनबाद

: कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षित छात्रों को दी गई विदाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही