Search

 
 
 

धनबाद : आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाएगा झामुमो : अशोक मंडल

 
Nirsa : झामुमो की बैठक 10 अक्टूबर को मुगमा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. वरिष्ठ नेता अशोक मंडल ने कहा कि राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार को झामुमो पूर्ण सफल बनाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेवारी सौंपते हुए योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने की अपील की. कहा किमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो चरणों में कार्यक्रम को चलाने की घोषणा की है. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तक और दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर तक चलेगा. इसकी सूची सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा दी गई है. प्रत्येक पंचायत में झामुमो के कार्यकर्ता शिविर में पहुंचकर सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम करेंगे. सरकार की  योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले इसे भी सुनिश्चित करेंगे. पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-october-the-sultry-heat-and-scorching-sun-are-bothering/">धनबाद

: अक्टूबर में उमस भरी गर्मी व तीखी धूप कर रही परेशान बैठक की अध्यक्षता शिवलाल सोरेन ने, जबकि संचालन बप्पा गोस्वामी ने किया. मौके पर ठाकुर मांझी, उपेन्द्र नाथ पाठक, विमल  चक्रवर्ती, नरेश मरांडी, नईम शेख, राजू झा, रामनाथ सोरेन, रासू रविदास, दुलाल चक्रवर्ती, गिरधारी मंडल, मकसूद शेख, अली मोहम्मद, सुजाता सिन्हा, कमला रवानी, जगत बाउरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-took-2-months-of-garlanding-work-from-1400-women-the-company-ran-away/">धनबाद

: 1400 महिलाओं से 2 माह माला गूंथने का काम लिया, भाग गई कंपनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही