Search

 
 
 

धनबाद: सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी से मारपीट का आरोपी युवक फरार

 

 मां लगा रही समझौते की गुहार, भुक्तभोगी मानने को तैयार नहीं

Dhanbad : सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर विगत 22 जून को गाड़ी पार्किंग के सवाल पर सुरक्षाकर्मी और अस्पताल कर्मी के पुत्र के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है. अस्पताल में तैनात भुक्तभोगी सुरक्षाकर्मी अविनाश दास ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.जिसमे जवान ने वर्दी फाड़ने तथा ड्यूटी के दौरान हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. हालांकि इस घटना के बाद अस्पताल कर्मी का पुत्र फरार है. इधर मामले को रफादफा करने के लिए अस्पतालकर्मी सावित्री देवी ने शुक्रवार 30 जून को होमगार्ड जवान अविनाश दास से समझौता करने की बात कही. परंतु जवान मानने को तैयार नहीं हुआ. जवान का कहना है मामला दर्ज हो चुका है. पुलिस उसकी तलाश में है. ऐसे मनबढ़ुओं की गिरफ्तारी जरूरी है. किसी भी हाल में समझौता नहीं करेंगे.

 क्या था मामला

ज्ञातव्य है कि 22 जून गुरुवार को होमगार्ड जवान अविनाश दास सदर अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे. तभी अस्पताल कर्मी सावित्री देवी का पुत्र पहुंचा और अपनी बाइक अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने पार्क करने लगा. सुरक्षा कर्मी ने बाइक हटाने को कहा तो युवक भड़क गया. उसने   खुद को अस्पताल के कर्मचारी का बेटा बताते हुए होमगार्ड जवान के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया व मारपीट शुरू कर दी. जवान बुरी तरह घायल हो गया. युवक ने जवान की वर्दी तक फाड़ डाली. वहां मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही