Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रोजगार मेला और भर्ती कैंप से दूर ही रहते हैं युवा व बेरोजगार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्थानीय युवकों को नौकरी देकर बड़े शहरों की ओर पलायन को रोकने के लिए धनबाद जिला स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय का प्रयास रंग नहीं ला रहा है. नियोजनालय के लाख प्रयास के बाद भी भर्ती कैंप व रोजगार मेला में आनेवाली कंपनियां साक्षात्कार में योग्य लोग नहीं मिल रहे हैं. कुछ मेलों में रिक्ति के अनुरूप अभ्यर्थी ही नहीं आ रहे हैं. हालत यह है कि लाखों खर्च के बाद भी मेला का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है.   केस : 1

  15 फरवरी  को मेला में 1970 सीटें रह गई खाली

अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद में 15 फरवरी 2023 को 2383 सीटों के लिए महत्वाकांक्षी दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया था. लाख प्रयास के बाद भी मेले में मात्र 2900 अभ्यर्थी पहुंचे. मेले में 26 कंपनियों ने इनमें से मात्र 415 अभ्यर्थियों को योग्य पाया और जॉब ऑफर किया. 215 अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट भी किया गया. लगभग 1970 पद खाली रह गए. केस : 2

  30 जनवरी को भर्ती कैंप में पहुंचे मात्र 150

30 जनवरी 2023 को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से नियोजनालय परिसर में ही 1130 रिक्ति के लिए भर्ती कैंप लगाया गया था. कैंप में चार कंपनियां पहुंची. अभ्यर्थियों को 10,800 रुपये से लेकर 15,400 रुपये वेतन की नौकरी ऑफर की गई. परंतु कैंप में मात्र 150 अभ्यर्थी पहुंचे, जिनमें से 32 योग्य अभ्यर्थियों का ही चयन किया जा सका. 1098 सीटें खाली रह गई.   केस  : 3

    विगत वर्ष14 अक्टूबर को कैंप में 272 सीटें रही खाली

अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित भर्ती कैंप में विभिन्न कंपनियों ने 352 रिक्ति को लेकर साक्षात्कार लिया. नियोजनालय ने व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी दावा किया था. बावजूद कैंप में 800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. उनमें से मात्र 75 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए किया गया. 250 सीटें खाली रह गई.

    नियोजन पदाधिकारी ने नहीं दिया जवाब

सीटें खाली रह जाने के संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार से मोबाइल फ़ोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने पूरा सवाल सुना, लेकिन वीसी में होने की बात कहकर सीधा जवाब नहीं दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही