Search

 
 
 

धनबाद : केंदुआ में देसी कट्टा व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

 
Putki : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल केडीएसके-1 कोलडंप से पुलिस ने बुधवार को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी धनबाद के डीएसपी दीपक कुमार ने केंदुआडीह थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोलडंप में छापेमारी कर युवक साजन कुमार को देसी कट्टा व जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया. वह इसी थाना क्षेत्र की काली बस्ती का रहनेवाला है. वह बैटरी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर के बयान पर केन्दुआडीह थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. छापामारी टीम में थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर, सअनि रघुनाथ मिंज, आरक्षी नंदलाल महतो, गौतम कुमार व मो. इरफान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-got-four-dsps-and-three-commandants/">धनबाद

को मिले चार डीएसपी और तीन कमांडेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही