Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में डेढ़ किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

 
Dhanbad : पूर्वी टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाने की पुलिस ने बुधवार को डेढ़ किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी टीपन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया. मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मनियाडीह थाना की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. तभी एक बाइक पर दो युवक आते दिखे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे. तभी पुलिस ने बादि पर पीछे बैठे युवक टीपन सिंह को पकड़ लिया, जबकि बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया. टीपन सिंह पूर्वी टुंडी के दुमा का रहने वाला है. तलाशी में उसके बैग से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया. फरार होने वाला युवक अजय सिंह पूर्वी टुंडी के रहइया का रहने वाला है. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया है. पुलिस टीपन से पूछताछ कर रही है कि ये लोग कहां से गांजा लाए थे और किन लोगों को सप्लाई करना था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-importance-of-life-told-through-street-drama/">

धनबाद : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया जीवन का महत्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही