Search

 
 
 

धनबाद : दामोदरपुर में युवक पर भुजाली से हमला, अस्पताल में भर्ती

 
Dhanbad : धनबाद शहर के दामोदरपुर शिव मंदिर के समीप शनिवार की शाम बदमशों ने एक युवक पर भुजाली से हमला कर दिया. युवक का नाम अशोक रवानी है. स्थानीय लोग उसे लहू-लुहान हालत में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया गया कि कुछ युवकों ने अशोक रवानी पर अचानक हमला कर दिया और फरार हो गए. अशोक रवानी तेलीपड़ा का रहने वाला है. वह पेशे से दैनिक मजदूर है. स्थानीय लोगों की सूचना पर धनबाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस हमलावरों के बारे में पता कर रही है. घटना के संबंध में घायल अशोक रवानी ने बताया कि आपराधिक प्रवृति के दो-तीन युवक इलाके में नशीली दवाइयां बेचने का काम करते हैं. वे वॉल्यूम-10 व अन्य नशीली दवाइयां बेचते हैं, जिससे मुहल्ले के बच्चों में नशा की लत पड़ रही. यह देख उसने (अशोक रवानी) युवकों को नशीली दवाइयों की बिक्री करने से मना किया और विरोध किया. इस पर युवकों ने उस पर भुजाली से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-needs-14-8-crore-additional-jobs-by-2030-geeta-gopinath/">भारत

को 2030 तक 14.8 करोड़ अतिरिक्त नौकरियों की जरूरत: गीता गोपीनाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही