Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  अनैतिक कार्य के संदेह में युवक पकड़ाया, लोगों में आक्रोश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भूली ओ पी क्षेत्र के आज़ाद नगर अमन सोसायटी गेट नंबर एक के 8 नंबर इमामबाड़ा के पास रहने वाले आबिद हुसैन के आवास से मंगलवार 11 अप्रैल की शाम को स्थानीय लोगों ने भागते हुए एक युवक को पकड़ कर भूली पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय खुर्शीद नामक शख्स ने भूली पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आबिद हुसैन अपने परिवार के साथ मिलकर अनैतिक काम में लिप्त है. सबूत के अभाव में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. उसके घर से भागते हुए जो युवक पकड़ा गया, उसका नाम रमेश सोनार है. वह बिनोद बिहारी चौक का रहने वाला है. वह एक मकान की दीवार फांदकर भाग रहा था. मुहल्ले के लोगो ने उसे पकड़ा.  सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह अनैतिक कार्य के लिए एक महिला के बुलाने पर आया था और गलत घर में चला गया था. यह सुनकर लोग उग्र हो उठे और युवक को लेकर भूली ओपी पंहुंचे. स्थानीय लोग आबिद हुसैन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. भूली ओ पी क्षेत्र में पहले भी एक महिला के घर से देह व्यापार के संदिग्ध मामले में महिला की गिरफ्तारी की गई थी. परंतु महिला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. भूली ओपी प्रभारी नंदू कुमार पाल ने बताया कि अनैतिक कार्य की शिकायत मिली है. स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ा है. जांच करने के बाद न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही