Search

 
 
 

धनबाद : ज्वेलरी दुकान में नकली सोना की अंगूठी के साथ युवक  धराया

 
Maithon : कुमारधुबी बाजार स्थित पूनम ज्वेलर्स में 8 जनवरी को नकली सोने की अंगूठी बेचने आए युवक को ज्वेलर्स ने पकड़ लिया. इससे पहले भी युवक ज्वेलर्स संचालकों से ठगी कर चुका था. युवक पहले वर्मा ज्वेलर्स पहुंचा. वहां नकली सोने की अंगूठी बेचने का प्रयास किया. ज्वेलर्स अतुल वर्मा ने अंगूठी लेने से इंकार कर दिया. वहां से युवक पूनम ज्वेलर्स आया और एक लेडीज अंगूठी बेचने की इच्छा जतायी. जांच में अंगूटी में नकली सोना पाया गया.  इसके बाद ज्वेलर्स ने अपने कर्मचारियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया. युवक ने अपना नाम सुबोध साव उर्फ राहुल बताया. ज्वेलर्स उसे लेकर कुमारधुबी ओपी पहुंचा और ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव को घटना की पूरी जानकारी दी. साथ ही नकली सोने की दोनों अंगूठी भी सौंप दी. ओपी में पकड़ गए युवक से पूछताछ की जा रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही