Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

 
Barora : बाघमारा रेलवे फाटक के समीप रहने वाला सत्येन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार की रात अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. बड़े भाई बजरंगी गोस्वामी ने बताया कि सत्येन्द्र गोस्वामी मां के साथ अलग कमरे में रहता था. वह ट्रक पर खलासी का काम करता था और शराब का सेवन करता था. जब भी ट्रक से ड्यूटी समाप्त कर घर आता था, तो शराब के नशे में चूर रहता था. शुक्रवार की रात वह शराब के नशे मे आया और अपने झोपड़ी नुमा घर का दरवाज़ा सटा कर सोने चला गया. उसने रात में कब फांसी लगा ली, यह किसी को पता नही चल पाया. बड़े भाई ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे मेरी पत्नी बच्चों को बोली कि जाकर देखो कि चाचा अभी तक सोया है या घर नहीं आया है. जब बच्चे कमरे में गए, तो सत्येन्द्र को फंदे से लटकता पाया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. यह भी पढ़ें : अलकायदा">https://lagatar.in/people-caught-in-al-qaeda-module-case-were-on-the-radar-of-state-and-countrys-security-agencies-dgp/">अलकायदा

मॉड्यूल मामले में पकड़े गये लोग राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे : डीजीपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही