Search

 
 
 

धनबाद : गोंदूडीह के खैरकाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोंदूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत खैरकाबाद न्यू कॉलोनी में बुधवार 6 जुलाई की देर रात 30 वर्षीय युवक पवन पांडे ने घर के पंखा के सीलिंग में फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. बीजेपी के नेता पवन दास ने मीडिया को बताया कि बुधवार को पवन पांडे मानसिक तनाव में था. बाद में गमछा के सहारे सीलिंग पंखे के लोहे से लटका उसका शव पाया गया. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया. उसकी एक छोटी सी बच्ची है तथा पत्नी गर्भवती है. परिजनों को करीब रात्रि 1:00 बजे जानकारी हुई. उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक का पिता पेशे से पुजारी है. पुत्र की मौत से मां व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-robbers-fired-at-aborgarh-colliery-looted-goods-worth-lakhs/">धनबाद:

 बोर्रागढ़ कोलियरी में लुटेरों ने की फायरिंग, लाखों के सामान लूटे [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही