Search

 
 
 

धनबाद : मुनीडीह में युवक ने घर के अंदर फांसी लगा कर की आत्महत्या

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  मुनीडीह ओपी अंतर्गत शास्त्री नगर में विगत 7 अगस्त रविवार की रात अंशु कुमार नामक युवक ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह जब घर के लोगों ने देर तक नहीं जगने पर उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. फिर खिकड़ी से झांका तो फंदे से वह लटका था. सूचना मिलने पर पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि अंशु कुमार ने बीमार मां को मुनीडीह बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया था. रविवार शाम को वह मां को अस्पताल से घर ले आया. खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए. वह भी अपने रूम में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया. सुबह जब परिजन उठे तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. तभी बहन ने खिड़की से झांक कर देखा तो भाई को रस्सी के सहारे झूलता पाया. आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. मुनीडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज कर तफ्तीश में जुटी है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-victims-home-guard-caught-the-accused-of-theft-beat-him-fiercely-and-handed-over-to-the-police/">धनबाद:

भुक्तभोगी होमगार्ड ने चोरी के आरोपी को पकड़ा, जमकर पीटा और पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही