Search

 
 
 

धनबाद : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमें में परिजन

 
आत्महत्या के कारणों का नहीं हो सका खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के उपरकुल्ही स्थित पोद्दारपाड़ा बेलाल मस्जिद के समीप रहने वाले स्वर्गीय छोटू मोदक के पुत्र बिरजू मोदक (30 वर्षीय) ने अपने घर की छत पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही झरिया पुलिस उपरकुल्ही स्थित बिरजू के आवास पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मृतक बिरजू कार ड्राइवर था. पिछले दो माह से वो अपनी पत्नी राधा देवी के साथ उसके कतरास झिंझिपहाड़ी स्थित ससुराल में रह रहा था. मृतक बुधवार को ही अकेले ही अपने झरिया स्थित आवास लौट आया. परिजनों के अनुसार बिरजू कमाने खाने वाला व्यक्ति था. उसका किसी से कोई भी विवाद नही था. पत्नी के साथ भी उसका व्यवहार अच्छा था. हालांकि बिरजू शराब का आदी था. फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-in-barwadda-criminals-shot-a-person-looted-two-thousand/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बरवाअड्डा में अपराधियों ने शख़्स को मारी गोली, दो हज़ार लूटे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही