Search

 
 
 

धनबाद : युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 
Dhanbad : धनबाद-प्रधानखंता के बीच केंद्रीय विद्यालय के समीप एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में जाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की. पुलिस का मानना है कि युवक संभवत: घटनास्थल के आसपास के इलाके का रहनेवाला नहीं है. वरना कोई न कोई जरूर पहचान लेता. शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा. यदि मृतक का कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचता है, तो तीन दिन बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा यह भी है कि मृतक यात्री भी हो सकता है. हालांकि यात्री होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है. उसकी जेब से टिकट भी नहीं मिला है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-high-voltage-electric-wire-fell-in-bengabad-market-2-people-including-narrow-escape-news/">गिरिडीह

: बेंगाबाद बाजार में हाई वोल्टेज बिजली तार गिरा, बाल-बाल बचे लोग समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही