Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी में युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

 
Putki : भागाबांध ओपी क्षेत्र के साउथ बलिहारी के समीप एक युवक रविकुमार ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. उसका शव सोमवार की दोपहर साउथ बलिहारी रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. रवि कुमार साउथ बलिहारी सरकारी अस्पताल के बगल का रहने वाला था. वह बीसीसीएल के साउथ बलिहारी 10 नंबर में अपनी मां चपली देवी के स्थान पर जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएसएनएमसीएच, धनबाद भेज दिया. रवि कुमार की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया पति सुबह में खाना खाकर ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था. दिन के करीब 3:50 बजे सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर किसी का शव पड़ा है. वह दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंची, तो उसके होश उड़ गए. शव का शव देख वह दहाड़मार रो पड़ी. घर में पत्नी पुष्पा के अलावा दो बेटी और एक बेटा है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-dead-body-of-a-girl-returning-home-after-selling-vegetables-found-in-the-river-suspicion-of-murder/">गोड्डा

: सब्जी बेचकर घर लौट रही लड़की का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही