Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  कुमारधुबी में युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Maithon : कुमारधुबी थाना क्षेत्र के मैथन रोड झिलिया पुल के पास रहने वाले युवक गणेश सिंह (30) ने 22 अप्रैल की दोपहर अपने कमरे में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली. देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने खटखटाया, लेकिन अंदर से दरवाजा अंदर से बंद था. धक्का देकर दरवाजा खोला गया, तो कमरे में गणेश को फंदे से झूलता देख लोगों के होश उड़ गए. आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर  स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.  परिजनों के अनुसार, पत्नी से विवाद के कारण गणेश लंबे समय से तनाव में रह रहा था. कोर्ट में केस भी चल रहा था. विवाद बढ़ने के बाद से पत्नी मायके में रह रही थी. एक माह पहले पत्नी कुमारधुबी आई थी और अपनी 8 साल की बच्ची को भी साथ लेकर मायके चली गई. परिजनों ने बताया कि पत्नी दूसरी शादी करने की बात कही थी, इसके बाद गणेश और तनाव में आ गया. गणेश की शादी दस साल पहले जमुई में हुई थी. कुमारधुबी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. घटना की जांच में जुटे एएसआई श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. घटना की सूचना गणेश की पत्नी को फोन पर दे दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-akshaya-tritiya-marwari-mahila-samiti-distributed-fruits-and-sherbet-to-passers-by/">धनबाद

: अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों में बांटे फल व शर्बत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही