Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में प्रदूषण रोकने को यूथ कांसेप्ट एंड लाइफ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Jharia : झरिया में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम की मांग को लेकर सामाजिक संस्था यूथ कांसेप्ट एंड लाइफ ने नए साल के पहले दिन एक जनवरी को हस्ताक्षर अभियान चलाया. बच्चों ने गुब्बारा पर अपने विचार लिखकर लोगों को प्रदूषण के विरोध में जागृत करने की कोशिश की. गुब्बारा पर मेरी सांसें मेरा हक, झरिया की हवाओं में जहर क्यों है, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य जैसे नारे लिखे हुए थे. पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्ताक्षर करने वाले लोगों में पौधा का वितरण भी किया गया. संस्था के अखलाक अहमद ने कहा कि प्रदूषण की वजह से झरिया के हर व्यक्ति की उम्र 7 साल घट गई है. कोयला की खुली खदानों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है. डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि प्रदूषण से बच्चों में दिव्यांगता बढ़ी है. इसके खिलाफ जोरदार लड़ाई छेड़ने की जरूरत है. मौके पर मो. इकबाल, मो. आजाद, उस्मान खालिद, विनोद साव, अलमास इकबाल, सहरोज आलम, तजमूल तलबिया, अरुण साव, अलाफिया फिरदोस, अब्दुल हक अर्शी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-dam-buzzing-with-tourists-people-enjoy-boating/">

धनबाद : पर्यटकों से गुलजार रहा मैथन डैम, लोगों ने लिया नौका विहार का आनंद  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही